{"_id":"686540138b8f9b857b08c952","slug":"students-started-increasing-in-the-school-which-was-on-the-verge-of-closure-shimla-news-c-19-sml1001-561025-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बंद होने की कगार पहुंचे स्कूल में बढ़ने लगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बंद होने की कगार पहुंचे स्कूल में बढ़ने लगे विद्यार्थी
विज्ञापन
सरकारी स्कूल बायचड़ी के एसएमसी सदस्यों की मेहनत ला रही रंग
स्कूल में 55 से 72 पहुंची विद्यार्थियों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहीद वेद प्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बायचड़ी में इस सत्र में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2024 में इस स्कूल में छात्रों की संख्या 55 थी इसके बाद स्कूल प्रशासन और प्रबंधन समिति ने लोगों को जागरूक किया। इस बार स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।
हीरा नगर के पास ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस स्कूल में शहरों के निजी स्कूलों के छात्र भी दाखिला ले रहे हैं। वाणिज्य विषय में पहले दो विद्यार्थी होते थे अब यह संख्या बढ़कर 11 हो गई है। यह जानकारी प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने दी। बताया कि टीम ने घर-घर जाकर स्कूल में नवाचार के विभिन्न आयामों के बारे में लोगों को बताया और उन्हें बच्चों को यहां दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में छात्रों के लिए अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई, स्मार्ट ड्रेस, डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट बोर्ड, कयान और आई सीटी लैब की सुविधा उपलब्ध है। स्कूल में छात्रों के साप्ताहिक और मासिक टेस्ट लिए जाते हैं। छात्रों की लेखन और बोलने की कला में सुधार करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके साथ ही छात्रों के लिए तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में प्रार्थना सभा करवाई जाती है। इसके बाद एक जीरो पीरियड रखा है जिसमें स्कूल के सभी छात्रों को सामान्य ज्ञान की पढ़ाई करवाई जाती है। स्कूल का दसवीं कक्षा परीक्षा का परिणाम 99 प्रतिशत और बारहवीं कला संकाय तथा वाणिज्य संकाय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रों की कम संख्या के चलते स्कूल बंद होने वाला था। दाखिलों को बढ़ाने के लिए स्कूल के अध्यापकों, एसएमसी सदस्यों और विद्यालय को गोद लेने वालों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को इस स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित किया। अब स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है।