फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students of school and colleges, employees also honored with Rajbhasha Award in Shimla

शिमला में राजभाषा पुरस्कार से नवाजे स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी, कर्मचारियों को भी किया सम्मानित

Sat, 14 Sep 2019 08:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Sep 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Students of school and colleges, employees also honored with Rajbhasha Award in Shimla
- फोटो : अमर उजाला

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को गेयटी थियेटर शिमला में राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया। विभाग ने हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज मुख्यातिथि थे। उन्होंने पुरस्कार पाने वालों को हिंदी दिवस पर बधाई दी। कहा कि भाषा के माध्यम से हम एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा है।
विज्ञापन


प्राकृत, पाली भी प्राचीन काल में बोलचाल की भाषा रही है। काफी विचार-विमर्श के दौरान संविधान सभा में हिंदी को बोलचाल की भाषा के रूप में स्वीकार किया गया। हिंदी को पूर्ण देश में बोला एवं समझा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी कार्यालय, स्कूलों और कॉलेजों में हिंदी भाषा को अधिक से अधिक प्रयोग में लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदी भी संस्कृत से ही निकली हुई भाषा है। इस दौरान निदेशक कुमुद सिंह, सहायक निदेशक त्रिलोक सूर्यवंशी, जिला भाषा अधिकारी अलका कैंथला और सुदर्शन शर्मा मौजूद रहे।

प्रश्नोत्तरी में वंशिता और वनिता, सुलेख में तृप्ति अव्वल

Students of school and colleges, employees also honored with Rajbhasha Award in Shimla

अंतर विद्यालय हिंदी भाषण प्रतियोगिता में आरके इंटरनेशनल स्कूल सरकाघाट के प्रियल गुलेरिया प्रथम रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा के चिराग द्वितीय, रावमापा कालाअंब सिरमौर की प्रिया तृतीय रहीं।

निबंध लेखन में बिलासपुर के हरनोड़ा स्कूल की पल्लवी शर्मा प्रथम, कांगड़ा के रेनवो वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भवारना की एंजल गोस्वामी द्वितीय और ब्रही स्कूल की शर्मीला देवी तृतीय रहीं।

अंतरविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ऊना के आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की वंशिता और घुमारवीं की वनिता प्रथम रहीं। डीएवी शिमला के अर्षित तंवर, बिलासपुर की एकता और सिरमौर के शिलाई के नीरज द्वितीय और किनौर के ब्रुआ स्कूल के अनुज तृतीय रहे।

इधर, सुलेख में लॉरेटो कान्वेंट स्कूल ताराहॉल शिमला की तृप्ति भारद्वाज प्रथम, ओच्छघाट स्कूल सोलन के दिव्यांशु द्वितीय और बंगाणा स्कूल की प्रियंका देवी तृतीय रहीं। 

करिश्मा, रंजना, हिताक्षरी, यश परमार, खुशबु, मुस्कान, पूजा और मोनिका रहे अव्वल

Students of school and colleges, employees also honored with Rajbhasha Award in Shimla

अंतर महाविद्यालय हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नाहन कॉलेज की करिश्मा और रंजना प्रथम, सिरमौर के भरली कॉलेज के नरेंद्र चौहान और विक्की चौहान द्वितीय, कफोटा कॉलेज के गुलशन पुंडीर और प्रियंका देवी तृतीय रहीं। निबंध लेखन में नाहन कॉलेज के हिताक्षरी और यश परमार प्रथम, संजौली कॉलेज के निशांत और राहुल देव द्वितीय और मंडी के धर्मपुर कॉलेज की प्रीति और पुनीत तृतीय।

भाषण में शहीद कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज पालमपुर की खुशबू और मुस्कान प्रथम, सोलन कॉलेज की गीतांजलि और सोनिया द्वितीय और शिमला के चौड़ा मैदान कानूनी अध्ययन संस्थान के इशानी तंवर और ऐश्वर्या कश्यप तृतीय रहीं।

सुलेख में अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय, सुन्नी कॉलेज के पूजा कुमारी और मोनिका प्रथम, सीमा कॉलेज रोहड़ू की सिमरन थारटा और प्रीति द्वितीय और जुखाला कॉलेज की प्रतिभा चंदेल और ऋतु ठाकुर तृतीय रहीं। सचल वैजयंती पुरस्कार विजेता नाहन कॉलेज रहा। एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा की सुषमा एवं इंदु को निबंध लेखन में सांत्वना पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed