फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students of baghaigarh school will go on hunger strike for the deployment of teachers

शिक्षकों की तैनाती के लिए अब अनशन करेंगे इस स्कूल के विद्यार्थी

Tue, 05 Jun 2018 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चांजू (चंबा)
अमर उजाला ब्यूरो, चांजू (चंबा) Updated Tue, 05 Jun 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
 Students of baghaigarh school will go on hunger strike for the deployment of teachers

सरकार के आदेश के बावजूद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बघेईगढ़ में पांच शिक्षकों के ज्वाइन न करने पर छात्र-छात्राएं भड़क गए हैं। विद्यार्थियों ने अध्यापकों की तैनाती करने के लिए शिक्षा विभाग को 24 घंटे का समय दिया है।

विज्ञापन


साफ कहा है कि अगर 24 घंटों के भीतर स्टाफ की तैनाती नहीं होती है तो 252 छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। सोमवार को स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं ने एक ज्ञापन प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा विभाग चंबा को भेजा। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डील राम डोगरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने बताया कि करीब बीस दिनों से स्टाफ की तैनाती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग ने स्कूल में अध्यापकों की तैनाती नहीं की है। हालांकि सरकार ने छह अध्यापकों को ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। लेकिन अभी तक महज एक ही शिक्षक ने ज्वाइन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 Students of baghaigarh school will go on hunger strike for the deployment of teachers

जबकि अन्य अध्यापकों ने अभी तक ज्वाइन करना जरूरी नहीं समझा है। बच्चों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि जब तक स्कूल में अध्यापकों की तैनाती नहीं हो जाती है तब तक वे कक्षाओं में नहीं जाएंगे।

प्रिंसिपल सुनीता देवी ने कहा कि बच्चों ने मौखिक तौर पर 24 घंटों के भीतर अध्यापकों की तैनाती न होने पर भूख हड़ताल करने के बारे में कहा गया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ज्वाइन किया है। ये मामला उनके ध्यान में हैं। इस बारे में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed