फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   students deprived from exam will be given the opportunity On opening of school

स्कूल खुलने पर दिया जाएगा परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को मौका

Fri, 14 May 2021 04:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 May 2021 04:52 PM IST
सार

 प्रदेश भर में कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो स्कूलों में चल रही परीक्षाओं के समय कोरोना पॉजिटिव थे या कहीं ऐसे हालातों में फंसे थे कि परीक्षा नहीं दे पाए। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षा अब स्कूल स्तर पर ली जाएंगी। 

विज्ञापन
students deprived from exam will be given the opportunity On opening of school
परीक्षा-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भर में आठवीं से 12वीं तक के जो विद्यार्थी अपनी प्री बोर्ड परीक्षाएं, सेकेंड टर्म एग्जाम या अन्य हाउस टेस्ट कोरोना वायरस और किसी वजह के चलते नहीं दे पाए हैं। उनकी परीक्षाएं हालात सामान्य होने पर स्कूल खुलने के बाद ली जाएंगी। यह परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ली जाएंगी। प्रदेश भर में कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो स्कूलों में चल रही परीक्षाओं के समय कोरोना पॉजिटिव थे या कहीं ऐसे हालातों में फंसे थे कि परीक्षा नहीं दे पाए। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षा अब स्कूल स्तर पर ली जाएंगी। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड में कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों की परीक्षाएं बाद में लेने का निर्णय लिया था। कुछ विद्यार्थी नेटवर्क या कहीं अन्य समस्याओं के कारण स्कूलों में ऑनलाइन प्री बोर्ड ऑनलाइन परीक्षाओं में भी भाग नहीं ले पाए थे। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत ने कहा कि जो विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव या अन्य किसी कारण के कारण अपनी प्री बोर्ड परीक्षा,  हाउस टेस्ट एग्जाम नहीं दे पाए थे और उनका परिणाम नहीं निकल पाया है। उनकी परीक्षाएं हालात सामान्य होने के बाद ली जाएंगी। स्कूल स्तर पर परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed