फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students brave the chill for two and a half hours in Waiting for the opening of the school, the teacher did no

शिक्षा का सच: स्कूल खुलने के इंतजार में ढाई घंटे ठिठुरते रहे नौनिहाल, नहीं पहुंचा शिक्षक

Fri, 02 Dec 2022 10:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 10:31 AM IST
सार

जिला अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। इसको लेकर पूरी जांच की जाएगी। सच का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बच्चों की शिक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Students brave the chill for two and a half hours in Waiting for the opening of the school, the teacher did no
ढाई घंटे ठिठुरते रहे नौनिहाल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में कड़ाके की ठंड में नौनिहाल ढाई घंटे तक स्कूल खुलने का इंतजार करते रहे। यह मामला केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुठार का है। घर से सुबह तैयार होकर जब नौनिहाल स्कूल पहुंचे तो स्कूल के दरवाजे पर ताला लटका मिला। विद्यार्थियों ने सोचा कि अध्यापक थोड़ी देर में स्कूल पहुंचकर ताले को खोल देंगे लेकिन कड़ाके की ठंड में बैग उठाकर सुबह 8:30 से 11:00 बजे तक बच्चे शिक्षक  का इंतजार करते रहे। इसी बीच वहां एक अभिभावक पहुंचा। उन्होंने बच्चों से बाहर खड़े होने का कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि अभी तक शिक्षक नहीं आया है। इस वजह से स्कूल का दरवाजा बंद है।

विज्ञापन


इसी बीच अभिभावक ने मोबाइल फोन से स्कूल के दरवाजे और बाहर खड़े बच्चों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इस वीडियो में अभिभावक ने कहा है कि अध्यापक की स्कूल में आने की समयसारिणी ठीक नहीं है। इसके अलावा स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। इसको लेकर उन्होंने वीडियो में बच्चों से भी अध्यापक के आने के समय को लेकर सवाल पूछे। उस वीडियो में बच्चों ने भी कहा है कि उनका अध्यापक रोजाना समय पर नहीं पहुंचता है। जिला अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। इसको लेकर पूरी जांच की जाएगी। सच का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बच्चों की शिक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद संबंधित बीईईओ को विद्यालय में शुक्रवार को अन्य अध्यापकों को डेपुटेशन पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। बीईईओ भरमौर सतपाल भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक के सुबह 11:00 बजे तक न पहुंचने की शिकायत मिलने के बाद दूसरे विद्यालय से अध्यापक को विद्यालय भेजा गया। दोपहर 12:00 बजे विद्यालय को खुलवा कर कक्षाएं आरंभ करवाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed