फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student organizations blamed each other for the violence

Shimla News: हिंसा को लेकर छात्र संगठनों ने एक दूसरे को ठहराया जिम्मेदार

Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Student organizations blamed each other for the violence
एसएफआई का दावा, एबीवीपी ने किया हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के पास सांगटी की ओर जाने वाली सड़क पर एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुए खून संघर्ष में घायल हुए दोनों संगठनों के आठ से अधिक कार्यकर्ताओं चोटें पहुंची हैं।

इस मामले में दोनों संगठनों ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। एसएफआई ने आरोप लगाया गया है कि परिसर के पास ढाबे पर बैठकर मंगलवार सुबह पौने दस बजे उनके कार्यकर्ताओं पविंदर, अंकुश, आर्यन, संजय और जतिन ब्रेक फास्ट कर रहे थे। इसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गुंडों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। समरहिल चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद थे। इस हमले में एसएफआई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। एसएफआई के परिसर अध्यक्ष अंकुश और सचिव रितेश ने कहा कि बीते रोज वॉल राइटिंग को लेकर हुए विवाद पर एएसपी रतन नेगी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया था। इसके बावजूद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोची समझी साजिश के तहत एसएफआई कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हर बार छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विवि प्रशासन के खिलाफ एसएफआई का आंदोलन होता है तो एबीवीपी के गुंडे सक्रीय होकर हिंसा पर उतर आते हैं। जामिया मीलिया इस्लामिया और जवाहर लाल नेहरू जैसे विश्वविद्यालयों में भी एबीवीपी इसी तरह की घटिया राजनीति कर हिंसा कर माहौल बना रही है। उन्होंने एबीवीपी द्वारा किये गए हमले की जांच कर इसमें शामिल एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन



एसएफआई को परिसर में करें बैन : एबीवीपी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री आशीष शर्मा ने हिंसा और परिसर का माहौल खराब करने पर एसफआई को परिसर में बैन करने की मांग की है। आरोप लगाया कि कुछ दिनों से एसएफआई के गुंडे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कमेंट और धमकाकर हिंसा के लिए उकसाने का प्रयास कर रहे थे। एबीवीपी ने विवि से सुरक्षा घेरे को न हटाने की सुरक्षा अधिकारी और कुलपति से मांग की थी। इसके बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा हटाई। इसी का लाभ उठाकर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तेजधार हथियार से हमला कर दिया। एबीवीपी ने बीते रोज समरहिल चौक पर अपने पुराने स्पॉट पर वाल राइटिंग की थी जिसे एसएफआई ने हटा दिया था। कहा कि मंगलवार को सुबह करीब दस बजे विवि आ रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर एसएफआई के गुंडा तत्वों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article