{"_id":"6a4d058ccc68ba66c60a5a5c","slug":"street-vendors-furious-with-the-municipal-corporation-vehicles-blocked-for-nearly-two-hours-team-turned-back-shimla-news-c-19-sml1002-749848-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नगर निगम पर भड़के तहबाजारी, पौने दो घंटे रोके रखी गाड़ियां, वापस लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नगर निगम पर भड़के तहबाजारी, पौने दो घंटे रोके रखी गाड़ियां, वापस लौटी टीम
विज्ञापन
अमर उजाला लाइव...
दोपहर 3:05 बजे तहबाजारियों को हटाने पुलिस बल के साथ लोअर बाजार पहुंची थी नगर निगम की टीम, पुलिस से धक्कामुक्की
सामान उठाया तो भड़के तहबाजारी, टनल के पास दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में तहबाजारियों को हटाने पर मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। दोपहर 3:05 बजे सीटीओ चौक से लोअर बाजार के लिए रवाना हुई नगर निगम की टीम ने अभी आठ तहबाजारियों का सामान जब्त ही किया था कि टनल के पास हंगामा हो गया।
यहां कई तहबाजारी नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। नगर निगम और पुलिस टीम के साथ बहसबाजी और धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस और निगम अधिकारियों ने इन्हें हटने के लिए कहा लेकिन तहबाजारी नहीं माने, कहा कि उन्हें उजाड़ना बंद करो। करीब 4:00 बजे तक तहबाजारी सड़क से उठने को तैयार नहीं हुए। पुलिस भी बेबस खड़ी रही। इस दौरान आम जनता को बाजार में पैदल आवाजाही में परेशानी आई। तहबाजारी निगम के खिलाफ नारेबाजी कर सड़क पर बैठे रहे। हालात तनावपूर्ण होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने न्यायिक अधिकारी तहसीलदार शहरी नारायण सिंह वर्मा को मौके पर भेजा। तहसीलदार करीब 4:05 बजे मौके पर पहुंचे और तहबाजारियों को रास्ता बहाल करने को कहा।
तहबाजारी बोले कि नगर निगम उन्हें जबरन बाजार से बाहर कर रहा है। तहसीलदार ने कहा कि यह कोर्ट के आदेश हैं, इसे मानना जरूरी है। तहबाजारियों ने कहा कि वह शिफ्ट होने को तैयार है लेकिन इसके लिए निगम कम से कम ऐसी जगह दे जहां उनका कारोबार चल सके। अभी आजीविका भवन में भेजा जा रहा है जहां ग्राहक नहीं आते। पौने घंटे तक चली बातचीत के बाद तहबाजारी शांत हुए। इसके बाद 4:45 बजे तहबाजारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। सहमति बनी कि बुधवार सुबह 11:00 बजे तक सभी बाजार में रखा अपना सामान हटा देंगे। हालांकि कुछेक तहबाजारियों ने कहा कि वह वीरवार को फिर से बाजारों में दुकानें लगाएंगे।
विज्ञापन
दुकानें बंदकर जताया विरोध
निगम की कार्रवाई के विरोध में तहबाजारियों ने मंगलवार को भी अपनी दुकानें बंद रखीं और सीटीओ चौक पर प्रदर्शन किया। तहबाजारी नेता शहरी विधायक से मिले और कार्रवाई रोकने की मांग की। नगर निगम ने बाजार में बंद रखा तहबाजारियों का सामान जब्त करने के लिए अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर की अगुवाई टीम बाजार में भेजी। मंगलवार को आठ तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। अब बुधवार सुबह 11:00 बजे बाजार में फिर से कार्रवाई होगी। नगर निगम का कहना है कि लोअर बाजार नो वेंडिंग जोन घोषित हो चुका है। ऐसे में इस बाजार के सभी तहबाजारियों को यहां से हटना होगा।