फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Story of salvation narrated in Bhagwat Satsang

Shimla News: भागवत सत्संग में सुनाई मोक्ष की कथा

Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Story of salvation narrated in Bhagwat Satsang
शिमला। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत सत्संग कथा के पांचवें दिन सोमवार को गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाई गई। कथावाचक पंडित हरीश शर्मा ने बताया कि एक हाथी त्रिकुट पर्वत पर रहता था। एक दिन अपने परिवार के साथ वह सरोवर में स्नान करने जाते हैं। वहां पर उस हाथी का किसी मगरमच्छ ने चरण पकड़ लिया। इस घोर विपत्ति से छुटकारा पाने के लिए हाथी ने अपने परिवार से सहायता मांगी लेकिन कोई भी बाहर नहीं निकाल पाया। वर्षों चले संघर्ष के बाद जब हाथी निर्बल हो गया, तब उसने भगवान विष्णु को याद किया। इसके बाद भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से मगरमच्छ का वध कर हाथी को मृत्यु के मुंह से बचाया और मोक्ष प्रदान किया। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि मंदिर में आयोजित यह कथा 6 मई तक रोजाना शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article