हिमाचल में दो दिन अंधड़ चलने की चेतावनी, ऊना में 40 डिग्री पहुंचा तापमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में 30 अप्रैल और एक मई को अंधड़ चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
29 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 30 अप्रैल से तीन मई तक प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
तापमान चढ़ने से पसीने छूटना शुरू
मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान चढ़ने से पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.6, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 34.6, सुंदरनगर 34.0, कांगड़ा 33.4, नाहन 33.2, चंबा 32.4, सोलन 31.0, धर्मशाला 28.4, शिमला 25.4, कल्पा 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
डलहौजी 19.7 और केलांग में 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, अधिकतम तापमान चढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 21.1, ऊना में 17.3 और शिमला में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।