अंधड़ से सचिवालय में उड़ी उद्योग मंत्री कार्यालय की छत
कमरे में पानी भरने से कागज पानी में तैरते रहे। सुबह 10 बजे तक मंत्री का स्टाफ कार्यालय पहुंचा तो हैरान रह गए। सबसे पहले इसकी सूचना उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह को दी गई। उसके बाद सचिवालय सामान्य प्रशासन (जीएडी) को इस बारे में अवगत कराया गया।
जीएडी ने मौके का मुआयना कर लोक निर्माण विभाग को तुरंत छत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उद्योग मंत्री का कार्यालय पुरानी बिल्डिंग के सबसे टॉप फ्लोर में है।
उद्योग मंत्री को कपूर का कमरा हुआ है अलॉट
जिस कमरे में मंत्री बैठते हैं, वहां कम नुकसान हुआ है जबकि उनके प्राइवेट सेक्रेटरी का कमरा और अन्य कर्मचारी स्टाफ का कमरा पूरी तरह से खराब हो गया है। कर्मचारी सुबह जरूरत के दस्तावेज एकत्र करते रहे। कुछ कागज जो पानी में गल गए, उन्हें नए सिरे से बनाया जा रहा है।
इसमें कई कागज उद्योग विभाग जबकि कई श्रम एवं रोजगार और तकनीक शिक्षा के थे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर का कार्यालय उद्योग मंत्री विक्रम सिंह को अलॉट हुआ है। कपूर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं। उनकी ओर से कमरा खाली करने के बाद इसमें उद्योग मंत्री और उनका स्टाफ बैठता है।