फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Storm and hail storm warning for himachal from 24 may

हल्की बारिश ने गर्मी से दी राहत, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

Thu, 23 May 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Storm and hail storm warning for himachal from 24 may
- फोटो : अमर उजाला

गर्मी से जूझ रहे प्रदेश के कई क्षेत्रों में वीरवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में 25 से और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 28 मई से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। रोहतांग सहित मनाली की ऊंची चोटियों में गुरुवार को दोबारा ताजा हिमपात हुआ।
विज्ञापन


मनाली सहित समूची कुल्लू घाटी में दोपहर बाद बारिश होती रही। मौसम में आए बदलाव से रोहतांग के अलावा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी, हनुमान पीक, देऊ टिब्बा में भी हल्की बर्फबारी होने से पहाड़ियां सफेद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में हल्की बारिश हुई। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।


ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, नाहन में 33.5, कांगड़ा में 29.8, बिलासपुर में 29.0, सोलन में 28.0, हमीरपुर में 26.0, चंबा में 25.2, सुंदरनगर में 24.8, धर्मशाला में 23.8, भुंतर में 23.4, शिमला में 22.0, कल्पा में 19.0, डलहौजी में 17.9 और केलांग में 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed