फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stories of bravery inscribed on the wall of Edward School

Shimla News: एडवर्ड स्कूल की दीवार पर वीरता की कहानियां अंकित

Mon, 13 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Stories of bravery inscribed on the wall of Edward School
वॉल ऑफ फेम का मंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

जनरल बिपिन रावत समेत कई जवानों की कहानियां अंकित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सेंट एडवर्ड स्कूल में तैयार की गई वॉल ऑफ फेम (प्रसिद्धि की दीवार) बच्चों को सेना जवानों की वीरता का संदेश देगी। स्कूल से पढ़कर निकले देश की सेवा करने वाले वीर जवानों की वीरता की कहानियां इस दीवार पर अंकित की गई हैं।

स्कूल के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर मनाए गए तीन दिवसीय शताब्दी समारोह के दौरान सोमवार को पंचायती एवं ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मेमोरियल पार्क और वॉल ऑफ फेम का लोकार्पण किया। वॉल ऑफ फेम पर उन वीर सपूतों के नाम अंकित किए हैं जिन्होंने राष्ट्र रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। इनमें जनरल बिपिन रावत जो देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे उनकी वीरता की कहानी भी अंकित है। इनके अलावा कैप्टन जतिंदर नाथ सूद, कैप्टन संजय डोगरा, कैप्टन संदीप कुमार, कैप्टन अमित जोशी और ब्रिगेडियर रवि दत्त मेहता शामिल हैं। वीरता पदकों से अलंकृत कई अन्य पूर्व विद्यार्थियों के नाम भी इस दीवार पर दर्ज किए गए हैं। इनमें कर्नल वीएन मदन, विंग कमांडर सीएस दोरैस्वामी, लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा, ब्रिगेडियर विजय कुमार बेरी, कर्नल अतुल बिष्ट, लेफ्टिनेंट जनरल पीएम बाली, कर्नल अजय सिंह और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर सिंह ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दीपक गुप्ता और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विपिन चंद्र नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एडवर्ड्स संघ के अध्यक्ष राजीव सूद ने कहा कि यह एडवर्ड्स परिवार के लिए गर्व का विषय है कि इस विद्यालय ने ऐसे सपूत दिए जिन्होंने देश की सुरक्षा और प्रतिष्ठा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि भारत आज आधुनिक हथियारों, राफेल विमानों और मेक इन इंडिया अभियान के माध्यम से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी सफल कार्रवाइयों ने यह साबित किया है कि भारत अब अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम राष्ट्र बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed