फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Stones fell from the hill on Jhadsali-Shimla bus, three passengers injured, major accident averted

Shimla News: एचआरटीसी बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चार यात्री घायल

Mon, 02 Oct 2023 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 06:52 PM IST
सार

झड़ासली से शिमला के लिए सोमवार सुबह रवाना हुई बस भोलाड़ नाले के पास सड़क पर मलबा पड़ा होने के कारण खड़ी थी। बस के अंदर करीब एक दर्जन सवारियां भी बैठी थीं। इस दौरान पहाड़ी से एक पत्थर गिरकर बस की खिड़की के शिशे को तोड़कर अंदर घुस गया।

विज्ञापन
Stones fell from the hill on Jhadsali-Shimla bus, three passengers injured, major accident averted
बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के झड़ासली झगटान से शिमला की ओर जा रही एचआरटीसी बस के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चार यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि पत्थर गिरने से बस अनियंत्रित नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों का रोहड़ू अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार झड़ासली से शिमला के लिए सोमवार सुबह रवाना हुई बस भोलाड़ा नाले के पास करीब नौ बजे सड़क पर मलबा पड़ा होने के कारण खड़ी थी। बस के भीतर करीब 12 सवारियां थीं। इस दौरान पहाड़ी से एक पत्थर गिरकर बस की खिड़की के शीशे को तोड़कर भीतर घुस गया।

विज्ञापन


इससे बस में बैठे चार यात्री घायल हो गए। हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि अगर चलती बस पर पत्थर गिरा होता तो चालक का संतुलन खोने से बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों की पहचान रामेश्वरी पत्नी ज्ञान सिंह निवासी गांव भोलाड़, विकेश शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव गलूत सलोगड़ा जिला सोलन, कमल पुत्र लाल बहादुर और भीम पुत्र नीलधर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि सभी घायलों की हालात खतरे से बाहर है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed