फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   stoks scond time president hocky fedration

विद्या स्टोक्स को मिली हॉकी की कमान

Mon, 29 Sep 2014 08:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
stoks scond time president hocky fedration

प्रदेश हॉकी संघ की कमान फिर से विद्या स्टोक्स को मिल गई है। रविवार को धर्मशाला में संघ की वार्षिक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन


सांसद अनुराग ठाकुर को महासचिव चुना गया। बाकी की कार्यकारिणी विद्या स्टोक्स और अनुराग ठाकुर मिलकर चुनेंगे। बैठक में पिछले वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्रदेश भर से पहुंचे पदाधिकारियों ने एकमत होकर हॉकी खेल को ग्रामीण स्तर पर बढ़ावा देने का फैसला लिया। सभी ने कहा कि भविष्य में हॉकी की अंतर जिला प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला स्तर पर टूर्नामेंट कमेटी का गठन भी किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन कर किस तरह छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारा जाए, इस संदर्भ में कमेटी मंथन करेगी।


ग्रामीण स्तर पर युवाओं को हॉकी का प्रशिक्षण देने पर भी चर्चा की गई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि संघ नेशनल टूर्नामेंट कैंप लगाकर समय-समय पर ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed