फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stationery Bill Scam in Education Department Hamirpur Himachal Pradesh

शिक्षा विभाग में स्टेशनरी बिल घोटाला, अधिकारियों पर गाज गिरना तय

Wed, 30 Jan 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jan 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Stationery Bill Scam in Education Department Hamirpur Himachal Pradesh

प्रदेश शिक्षा विभाग में नौ लाख की स्टेशनरी के बिल में हेरफेर कर सरकारी धनराशि के गोलमाल का मामला सामने आया है। हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों के लिए सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत दो माह पूर्व लगाए सेमीनार के लिए स्टेशनरी खरीदी।

विज्ञापन


इस स्टेशनरी की खरीद के लिए कुल नौ लाख रुपये खर्च हुए, जिसमें जिले के छह खंडों को स्टेशनरी खरीदने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख खर्च हुए। आरोप है कि पांच रुपये प्रिंट के बालपेन का सरकारी बिल में रेट सात रुपये और दस रुपये के कांफ्रेंस पैड का बिल 13 रुपये बनाया गया है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत कुछ अध्यापकों ने एसएसए और आरएमएसए के जिला परियोजना अधिकारी को भेजी है। आरोप है कि विभाग के नाम पर बनाए बिल, बालपेन और कांफ्रेंस पैड पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य को दर्शाते रैपर भी भेजे हैं। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के बाद कई अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Stationery Bill Scam in Education Department Hamirpur Himachal Pradesh

हैरानी की बात है कि बालपेन और कांफ्रेंस पैड दोनों के रैपर पर उनके अधिकतर खुदरा मूल्य अंकित हैं। बावजूद इसके पक्के बिल पर कैसे अधिक मूल्य दर्शा दिया। स्कूलों अध्यापकों के लिए अक्तूबर और नवंबर में पांच-पांच दिन के सेमीनार जिले के सभी खंडों में हुए थे। इनमें प्रत्येक अध्यापक को विभाग की तरफ से बॉलपेन और कांफ्रेंस पैड वितरित किए गए थे।

यह सामग्री शिक्षा विभाग की तरफ से खरीदी गई थी। इसके बिल संबंधित प्रभारी ने विभाग में जमा करवाए हैं। उधर, एसएसए के जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट गौना करौर राजेंद्र पाल ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। वहीं, समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed