केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान: बोले- ऊना को रेलवे हब बनाने का किया जा रहा प्रयास
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन को गति मिली है। अब हिमाचल रेल के माध्यम से सीधे तौर पर गुजरात से जुड़ गया है। एक के बाद एक करके दूसरे राज्य से जुड़ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऊना का दूसरा प्लेटफार्म बनने तक यहां से और ट्रेन जोड़ने का काम किया जाएगा। रेलवे की दृष्टि से ऊना को हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऊना से रेल के माध्यम से दिल्ली रवाना होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन को गति मिली है। अब हिमाचल रेल के माध्यम से सीधे तौर पर गुजरात से जुड़ गया है। एक के बाद एक करके दूसरे राज्य से जुड़ रहे हैं। पहले केवल राज्यस्थान तक ही कनेक्टिविटी थी।
नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए पंजाब का सहयोग नहीं मिला है। यही वजह है कि नंगल-तलवाड़ा रेललाइन को लेकर देरी हुई है। बीते कुछ माह में काम में तेजी आई है। हिमाचल का काम लगभग पूरा है। एक छोटे से पैच में पंजाब में अधिग्रहण होना है, लेकिन बीते पांच साल में पंजाब सरकार ने रुचि नहीं दिखाई। तलवाड़ा से जुड़ने के बाद एक वैकल्पिक रूट दिल्ली और जम्मू के लिए वाया ऊना बनेगा। सं