फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Statement of Union Minister Anurag Thakur: Efforts are being made to make Una a railway hub

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान: बोले- ऊना को रेलवे हब बनाने का किया जा रहा प्रयास

Mon, 11 Apr 2022 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Apr 2022 06:27 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन को गति मिली है। अब हिमाचल रेल के माध्यम से सीधे तौर पर गुजरात से जुड़ गया है। एक के बाद एक करके दूसरे राज्य से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Statement of Union Minister Anurag Thakur: Efforts are being made to make Una a railway hub
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऊना का दूसरा प्लेटफार्म बनने तक यहां से और ट्रेन जोड़ने का काम किया जाएगा। रेलवे की दृष्टि से ऊना को हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऊना से रेल के माध्यम से दिल्ली रवाना होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन को गति मिली है। अब हिमाचल रेल के माध्यम से सीधे तौर पर गुजरात से जुड़ गया है। एक के बाद एक करके दूसरे राज्य से जुड़ रहे हैं। पहले केवल राज्यस्थान तक ही कनेक्टिविटी थी।

विज्ञापन


नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए पंजाब का सहयोग नहीं मिला है। यही वजह है कि नंगल-तलवाड़ा रेललाइन को लेकर देरी हुई है। बीते कुछ माह में काम में तेजी आई है। हिमाचल का काम लगभग पूरा है। एक छोटे से पैच में पंजाब में अधिग्रहण होना है, लेकिन बीते पांच साल में पंजाब सरकार ने रुचि नहीं दिखाई। तलवाड़ा से जुड़ने के बाद एक वैकल्पिक रूट दिल्ली और जम्मू के लिए वाया ऊना बनेगा। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed