फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Statement of Pratibha Singh: Unfortunate cancellation of written examination of police recruitment

प्रतिभा सिंह का बयान: पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण

Fri, 06 May 2022 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 10:59 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह उन परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए कठोर मेहनत की थी। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Statement of Pratibha Singh: Unfortunate cancellation of written examination of police recruitment
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा कि यह उन परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए कठोर मेहनत की थी। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। भविष्य में ऐसी कोई पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े उपाय किए जाएं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले दो साल से पुलिस की इस भर्ती के लिए करीब 70 हजार युवाओं ने कड़ी मेहनत की थी। उनकी यह मेहनत सरकार के फैसले के बाद पानी में मिल गई है। उन्होंने उन युवाओं के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई है, जो अब इस भर्ती के लिए ओवरएज हो रहे हैं। प्रतिभा ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करे। पुलिस की भर्ती परीक्षा रद्द करने के बाद उन युवाओं को एक विशेष मौका देना चाहिए, जो ओवरएज हो रहे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस में नए लोगों को दी जाएंगी जिम्मेदारियां : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर भावी रणनीति तय की जाएगी। पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका अवलोकन किया जाएगा। पार्टी में कुछ और लोगों को नई जिम्मेदारियां देकर कार्यों में तेजी लाई जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष ने सभी से एकसाथ चलने और अनुशासन में रहने के लिए कहा। कहा कि पार्टी के किसी भी दिशा-निर्देश की अवहेलना सहन नहीं की जाएगी।  शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और सह प्रभारी संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ नेता डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, विनय कुमार, हर्ष महाजन, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, रोहित ठाकुर, आशीष बुटेल, पूर्व विधायक संजय रत्न और जगजीवन पाल ने प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भेंट की। कांग्रेस नेताओं ने आगामी रणनीति पर भी मंथन किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रतिभा सिंह से मिलने आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रहाी। प्रतिभा ने समर्थकों से कहा कि पार्टी के भीतर सभी को सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कहा कि वह जल्द जिला अध्यक्षों के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक करेंगी। जिलों के दौरे के दौरान बूथ कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगी। 
विज्ञापन

 

मुकेश बोले- मैंने तो बचा ली, कुर्सी तो सुक्खू की गई है

उधर, हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पदभार संभालने के बाद उन्हें गुलदस्ते भेंट कर बधाइयां दी जा रही हैं। शुक्रवार को भी चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट किया तो प्रतिभा सिंह बोलीं, मैं खड़ी हो जाती हूं। इस पर पीछे खड़े सह प्रभारी तेजेंद्र सिंह बिट्टू ने कहा कि मैडम कुर्सी नहीं छोड़ते।

इसके बाद साथ में खड़े नेता प्रतिपक्ष तपाक से बोले, मैंने तो अपनी कुर्सी बचा ली है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कुर्सी तो इनकी गई है। इतना सुनते ही सुक्खू ने कहा कि मुझे तो कुर्सी मिली है। सुक्खू ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की ओर इशारा कर कहा कि कुर्सी तो इनकी चली गई है। इस पर कुलदीप राठौर ने कहा कि सबको कुर्सी मिली, सबको कुर्सी मिली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं में खूब ठहाके लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed