फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State's first library for disabled people opened in Una, more than 400 books available

ऊना: दिव्यांगों के लिए ऊना में खुला प्रदेश का पहला पुस्तकालय, 400 से अधिक किताबें उपलब्ध

Thu, 14 Sep 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Sep 2023 06:07 PM IST
सार

पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगी। 

विज्ञापन
State's first library for disabled people opened in Una, more than 400 books available
स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय - फोटो : संवाद

विस्तार

दिव्यांगों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।  जिला रेडक्रॉस सोसायटी व नेशनल करियर सर्विस सेंटर के सहयोग से बने पुस्तकालय का शुभारंभ जिला उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगी। कोई भी विद्यार्थी इस पुस्तकालय में आकर अपनी रूचि के अनुसार विषय की पुस्तकों को पढ़ सकता है। पुस्तकालय में सभी दैनिक समाचार व पत्रिकाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इच्छुक युवा पुस्तकालय की सदस्यता लेकर पुस्तकालय का लाभ उठा सकता है। जानकारी के अनुसार यह दिव्यांग युवाओं को समर्पित प्रदेश की पहला पुस्तकालय है। यहां विद्यार्थियों को यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण भी मिलेगा।

विज्ञापन


पुस्तकालय के शुभारंभ के बाद उपायुक्त ने नेशनल करियर सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की। नेशनल केरियर सेंटर ऊना के प्रमुख रंजन चंगकाकोटी ने उपायुक्त को केंद्र में दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं व सुविधाओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए केंद्र में पांच निशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण ट्रेड ड्रेस मेंकिंग, जनरल मैकेनिक, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन व ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 14 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के  40 प्रतिशत या उससे अधिक की दिव्यांगता वालों को एक वर्ष की अवधि के लिए 2,500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृति लाभ के साथ निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, रेड क्रॉस सोसायटी के संरक्षक पीतांबर जसवाल व सुरेंद्र ठाकुर, उपिंद्र सिंह, शशि कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed