फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State level water awareness function in Una on January 10, Deputy cm will be the chief guest

Una: ऊना में राज्य स्तरीय जल जागरुकता समारोह 10 जनवरी को, उप मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Wed, 08 Jan 2025 04:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jan 2025 04:44 PM IST
सार

प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल में 10 जनवरी को राज्य स्तरीय जल जागरुकता समारोह का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 

विज्ञापन
State level water awareness function in Una on January 10, Deputy cm will be the chief guest
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल में 10 जनवरी को राज्य स्तरीय जल जागरुकता समारोह का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने को समर्पित यह आयोजन 10 जनवरी शुक्रवार को हरोली उपमंडल के कांगड़ मैदान में सुबह 10:00 बजे आरंभ होगा। जलशक्ति विभाग ऊना के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया और इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन



नरेश धीमान ने बताया कि राज्य स्तरीय जल जागरुकता समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री जल शक्ति विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी करेंगे। समारोह में प्रदेश में बीते साल आई भयंकर प्राकृतिक आपदा के दौरान जल शक्ति विभाग के कार्यों पर आधारित एक विशेष वृत्तचित्र भी प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर आपदा के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जीवन न्योछावर करने वाले दो अधिकारियों-कर्मचारियों को आदरांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मान सौंपा जाएगा। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री प्रदेशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल शक्ति सम्मान पत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


समारोह में लगेगी विकास प्रदर्शनी
 धीमान ने बताया कि समारोह में जल शक्ति विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों के साथ अन्य विभागों की परियोजनाओं पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों के स्टॉल और ईट राइट मेले की तर्ज पर पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल भी शामिल होंगे। समारोह में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें ऊना और अन्य जिलों के नाट्य दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed