{"_id":"65425701df053e7dd50799e1","slug":"state-level-sports-competition-in-govt-girls-senior-secondary-school-bilaspur-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 400 मीटर दौड़ में शिमला के दिव्यांश, ऊना की दीपिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 400 मीटर दौड़ में शिमला के दिव्यांश, ऊना की दीपिका प्रथम
Wed, 01 Nov 2023 07:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:22 PM IST
सार
बिलासपुर में चल रही छात्र एवं छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को एथलेटिक्स, योगा और जूडो के मुकाबले हुए।
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में चल रही छात्र एवं छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को एथलेटिक्स, योगा और जूडो के मुकाबले हुए। लंबी कूद (छात्र) में हमीरपुर के अमर गुर्जर ने पहला, ऊना के गोपाल कुमार दूसरे, कृष्ण शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में चंबा की तनीषा बेगम ने पहला, कुल्लू की कशिश ठाकुर ने दूसरा और मंडी की कनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में जूडो में 23 किलो भार में हमीरपुर ने कुल्लू, 27 किलो भार में हमीरपुर ने सोलन, 32 किलो भार में मंडी ने कुल्लू को हराया। योगा छात्र वर्ग में शिमला ने पहला, हमीरपुर ने दूसरा और सिरमौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
छात्रा वर्ग में हमीरपुर पहले, शिमला दूसरे और सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में शिमला के दिव्यांश ठाकुर प्रथम रहे। जबकि कांगड़ा के कार्तिक ने दूसरा और कुल्लू के नीतीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में ऊना की दीपिका पहले, हमीरपुर की शाहीन दूसरे और कांगड़ा की साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। छात्राओं में चक्का फेंक में सोलन की करुणा ने पहला, मंडी की आरती ने दूसरा और अंकित शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर सहायक निदेशक ललिता नेगी के अलावा प्रदीप शर्मा, विषम चौहान, स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल, यादवेंद्र सिंह, मनीष कुमार, विजय चौधरी, शीशराम, मुकेश, गिरधारी लाल शर्मा, नंदलाल शर्मा और चंचल सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन