{"_id":"5d14c8998ebc3e3cc4714f42","slug":"state-level-seminars-on-environmental-protection-and-hygiene-in-nadaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को जितने पेड़ों की क्षति हो, उससे दोगुने लगाएं: प्रो. रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को जितने पेड़ों की क्षति हो, उससे दोगुने लगाएं: प्रो. रवि
Thu, 27 Jun 2019 07:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ा/नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ा/नादौन (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Jun 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार हुआ। इसमें प्रदेश एवं बाहर के विभिन्न कॉलेजों से 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर से प्रो. रवि कुमार मुख्यातिथि थे। स्थानीय कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतिंद्र कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने पर्यावरण संबंधी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि समाज एवं राष्ट्र को पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। विकास के लिए जितने पेड़ों की क्षति होती है, उससे दोगुने पेड़ लगाने चाहिए।
विज्ञापन
सेमिनार के समन्वयक डॉ. चंदन भारद्वाज ने सम्मेलन पर संपूर्ण अवलोकन प्रस्तुत किया। प्रथम तकनीकी सत्र में प्रो. वनिता धनोटिया अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहीं। द्वितीय सत्र में डॉ. कृष्ण लाल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर अध्यक्ष रहे। प्रो. मीनाक्षी राणा सनातन धर्म कॉलेज चंडीगढ़, प्रो. शिवानी अवरोल जीसी चंबा, डॉ. कृृष्ण लाल जीसी हमीरपुर, प्रो. मनोहर लाल एवं सोम कृष्ण जीसी सुजानपुर, पूर्णिमा कुमारी जीएचएस दुग्धा, प्रो. सोनिया राठौर पीजी कॉलेज बिलासपुर, प्रो. श्वेता शर्मा पीजी कॉलेज ऊना, डॉ. सुनीता सकलानी, डॉ. रीतिका जंवाल, प्रो. सपना राणा, सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन