{"_id":"653bb53bb57a6ed4b90a3364","slug":"state-level-hockey-competition-begins-sirmaur-gives-crushing-defeat-to-lahaul-spiti-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू, सिरमौर ने लाहौल-स्पीति को दी करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू, सिरमौर ने लाहौल-स्पीति को दी करारी शिकस्त
Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
सार
मैच में सिरमौर की टीम ने बेहतरीन खेलते हुए लाहौल-स्पीति को 16-0 से करारी शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आठ टीमें भाग ले रही है।
विज्ञापन
चंबा में हॉकी प्रतियोगिता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ऐतिहासिक चंबा चौगान में शुरू हुई राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मंडी ने चंबा की टीम को 3-1 से हराया। दूसरे मैच में सिरमौर की टीम ने बेहतरीन खेलते हुए लाहौल-स्पीति को 16-0 से करारी शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आठ टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता आयोजन सचिव मुकेश बेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह तीस अक्तूबर को किया जाएगा। पहले दिन खिलाड़ियों में मैच के दौरान खासा जोश दिखा। साथ ही चौगान में मैच के दौरान भीड़ भी रही।
विज्ञापन