फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level function to be held in Dharamshala on completion of one year hp congress govt

Himachal : सुक्खू सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसंबर को धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह

Tue, 05 Dec 2023 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Dec 2023 06:59 PM IST
सार

वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 11 दिसंबर  को कांगड़ा जिले के पुलिस मैदान धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ विषय पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
State level function to be held in Dharamshala on completion of one year hp congress govt
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 11 दिसंबर को पुलिस मैदान धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ विषय पर राज्य स्तरीय समारोह होगा। समारोह के दौरान जनता को कोई परेशानी न हो, इसका अधिकारी खास ध्यान रखें। इसमें कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। उन्होंने यह बात समारोह के आयोजन संबंधी विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा के लिए मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी प्रबंध समय रहते पूरे करने और इसमें भाग लेने वाले लोगों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित विभिन्न प्रबंधों के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक संजय रतन और केवल सिंह पठानिया जिला प्रशासन के साथ समन्वय करेंगे।

विज्ञापन


सुक्खू ने सभी विभागों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा प्रबंधों, पेयजल-विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व मोबाइल शौचालय आदि के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पुलिस विभाग को वाहनों के सुचारु यातायात, पार्किंग आदि के लिए इंतजाम करने को भी कहा। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक केवल सिंह पठानिया, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन, एम सुधा देवी, सी पालरासू, राकेश कंवर, अतिरिक्त पुुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पुलिस मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगेगी
सीएम ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पुलिस मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएगी। उन्होंने समारोह के दौरान स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए भी समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े कांगड़ा जिला के उपायुक्त और अन्य अधिकारियों को आयोजन से संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार के एक साल का जश्न मनाने को कांग्रेस कमेटी ने बुलाई बैठक
प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल का जश्न मनाने को कांग्रेस कमेटी ने सात दिसंबर को बैठक बुलाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला और ब्लाॅक अध्यक्षों को धर्मशाला में होने वाले समारोह की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक का आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में वीरवार सुबह 11:00 बजे होगा। कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों व अग्रणी संगठनों के प्रमुखों को बैठक में आवश्यक तौर पर उपस्थित होने को कहा है। बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के अलावा 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर धर्मशाला में होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। पार्टी पदाधिकारिर्यो को इस समारोह के आयोजन के लिए आवश्यक जिम्मेवारियां भी दी जाएंगी। बता दें कि सोमवार को ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर हो रहे समारोह को लेकर अनभिज्ञता जताई थी। उन्होंने कहा था कि मुझे इस समारोह के आयोजन के लिए विश्वास में नहीं लिया गया है। अब मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक बुला ली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed