फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Championship: Para athlete Sunil won three medals

स्टेट चैंपियनशिप: पैरा एथलीट सुनील ने जीते तीन पदक

Tue, 28 Dec 2021 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Dec 2021 08:01 PM IST
सार

सुनील पुत्र रामपाल निवासी लड्याल संतू ने धर्मशाला में छठी राज्य स्तरीय पैरा स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। सुनील  का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन
State Championship: Para athlete Sunil won three medals
पैरा एथलीट सुनीली कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने स्टेट चैंपियनशिप में टी-14 वर्ग में सबसे तेज धावक होने का खिताब हासिल किया है। सुनील ने सौ मीटर दौड़ में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर टी-14 श्रेणी का गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल और शॉटपुट में कांस्य मेडल जीत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल तीन पदक अपने नाम किए। सुनील पुत्र रामपाल निवासी लड्याल संतू ने धर्मशाला में छठी राज्य स्तरीय पैरा स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। सुनील  का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सुनील ने बताया कि वह नियमित रूप से जिम जाते हैं और दौड़ने का भी शौक है। बॉडी बिल्डिंग भी उसका पैशन है, परंतु प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डिंग को शामिल नहीं किया गया था। गौरतलब है कि सुनील गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन

 

पैरा स्पोर्ट्स स्टेट चैंपियनशिप में छाए प्रदीप, जीते तीन पदक

State Championship: Para athlete Sunil won three medals
प्रदीप कुमार - फोटो : संवाद

 छठी हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स स्टेट चैंपियनशिप में चढियार के मतियाल गांव के दिव्यांग प्रदीप कुमार ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 25 से 27 दिसंबर तक धर्मशाला में करवाया। मतियाल गांव के दिव्यांग प्रदीप कुमार ने शाटपुट में स्वर्ण पदक, पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक और जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर इलाके का नाम रोशन किया। इससे पहले भी प्रदीप कुमार  2019 में पांचवीं सीनियर व जूनियर पैरा ओलंपिक में तीन गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन कर चुके हैं। प्रदीप हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम में भी चयनित हो चुके हैं। उनका सपना भारत के लिए पदक लाने व भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए खेलने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed