{"_id":"5b8ea4da867a554876418608","slug":"state-bjp-spokesman-ajay-rana-admitted-in-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा पीजीआई में भर्ती, हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा पीजीआई में भर्ती, हालत स्थिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा का चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचार आरंभ हो गया है। सोमवार आधी रात को अजय राणा चक्कर स्थित निजी अस्पताल से वेंटिलेटर सुविधा से लैस एंबुलेंस के माध्यम से पीजीआई भेजे गए। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उनका उपचार आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह अजय राणा के विभिन्न टेस्ट किए गए है, जिनकी रिपोर्ट का अभी इंतजार हो रहा है। उनकी हालत अब तक स्थित बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय लगातार परिवार के संपर्क में है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि धतूरे के फूल का सेवन करने के कारण प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के प्रधान अजय राणा को प्वाइजनिंग हो गई थी। जिसके बाद रविवार रात उन्हें सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजय राणा को रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए चक्कर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां उनकी हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया था।अजय राणा की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती, कृषि मंत्री राम लाल, विधायक राकेश जंवाल, इंद्र सिंह गांधी व विनोज कुमार सहित अनेक अन्य नेता सोमवार को अस्पताल पहुंचे थे। सोमवार रात करीब 9 बजे चंडीगढ़ से बुलाई गई वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस में अजय राणा को पीजीआई ले जाया गया है।