Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Start to Chamiyana run regular bus service

Shimla News: चमियाना के लिए शुरू करें नियमित बस सेवा

Tue, 23 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Start to Chamiyana
run regular bus service
आर्युविज्ञान संस्थान प्रबंधन ने उठाई मांग
विज्ञापन

आईजीएमसी और ढली बसें चलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आर्युविज्ञान संस्थान (चमियाना) प्रबंधन ने संस्थान तक नियमित टेंपों ट्रैवलर चलाने का आग्रह किया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में चमियाना अस्पताल प्रबंधन ने यह बात कही है। अटल सुपर स्पेशलिटी आर्युविज्ञान संस्थान (चमियाना) में हाल ही में यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी शुरू हुई है। संस्थान में सप्ताह में तीन दिन ओपीडी चलेगी। न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओपीडी चल रही है, तो ऐसे में मरीजों की संख्या अब तिगुनी हो गई है। यही वजह है कि अब अस्पताल प्रबंधन ने हर आधे घंटे में आईजीएमसी से चमियाना और ढली टनल के बीच टेंपों ट्रैवलर चलाने का आग्रह परिवहन विभाग ले किया है। बैठक के दौरान अस्पताल के स्टाफ के लिए अलग से टेंपो ट्रैवलर चलाने की बात कही।

अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि एचआरटीसी ढली के प्रभारी के साथ बैठक हुई है। इसमें कि चमियाना, आईजीएमसी और ढली टनल से नियमित बस सेवा बढ़ाने पर चर्चा हुई है। अधिकारी ने कहा है कि जल्द बस या टेंपो ट्रैवलर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन



शाम 7 बजे तक चल रही ओपीडी
चमियाना अस्पताल में हफ्ते में तीन दिन यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी चलेगी। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण शाम 7 बजे तक चिकित्सक ओपीडी में मरीजों का चेकअप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article