फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Stalled work of MNREGA will start in Himachal, Center released 316.80 crores

राहत की खबर: हिमाचल में मनरेगा के ठप काम होंगे शुरू, केंद्र ने जारी किए 316.80 करोड़

Sat, 30 Apr 2022 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Apr 2022 07:18 PM IST
सार

शनिवार को जारी बयान में कंवर ने बताया है कि इस राशि से मनरेगा के कार्यों में गति आएगी और लंबित देनदारियों का निपटारा भी किया जा सकेगा। कंवर ने बताया कि प्रदेश में मनरेगा के तहत बेहतर कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Stalled work of MNREGA will start in Himachal, Center released 316.80 crores
मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ठप मनरेगा के काम अब शुरू हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए 316.80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। केंद्र ने यह धनराशि मनरेगा सामग्री घटक और प्रशासनिक व्यय के तहत जारी की है। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी है। शनिवार को जारी बयान में कंवर ने बताया है कि इस राशि से मनरेगा के कार्यों में गति आएगी और लंबित देनदारियों का निपटारा भी किया जा सकेगा। कंवर ने बताया कि प्रदेश में मनरेगा के तहत बेहतर कार्य किया जा रहा है और ग्रामीण विकास तथा आर्थिकी के उत्थान में यह उपयोगी सिद्ध हो रही है। विशेष तौर पर कोरोना काल में मनरेगा ग्रामीण आर्थिकी के लिए संबल बनी है और इसके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2020-21 में मनरेगा के तहत 330 लाख कार्य दिवसों के विरुद्ध 336.10 लाख कार्य दिवस अर्जित हुए हैं और 988.95 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय हुई है। वर्ष 2021-22 में 343 लाख लक्षित कार्य दिवसों के विपरीत 370.87 लाख कार्य दिवस अर्जित किए गए हैं और 1091.31 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई है। वर्ष 2020-21 में मनरेगा के अंतर्गत 6.36 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। वर्ष 2021-22 में 7.07 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। मनरेगा के तहत वर्ष 2020-21 में 75,814 कार्य पूर्ण किए गए और वर्ष 2021-22 में 80,957 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed