फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Staff Selection Commission: Supervisor and Junior Engineer Recruitment Result Declared

कर्मचारी चयन आयोग: पर्यवेक्षक और कनिष्ठ अभियंता भर्ती का परिणाम घोषित

Mon, 21 Feb 2022 09:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Feb 2022 09:01 PM IST
सार

पर्यवेक्षक पोस्ट कोड 782 और कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पोस्ट कोड 923 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Staff Selection Commission: Supervisor and Junior Engineer Recruitment Result Declared
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को पर्यवेक्षक पोस्ट कोड 782 और कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पोस्ट कोड 923 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पर्यवेक्षक के एक पद को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इस पद के लिए 1476 ने आवेदन किया था। 150 पात्र पाए गए। 16 दिसंबर 2020 को हुई लिखित परीक्षा में 51 उपस्थित हुए और 99 ने परीक्षा नहीं दी। इनमें दो उत्तीर्ण दो अभ्यर्थियों को मूल्यांकन के लिए 10 फरवरी 2022 को बुलाया गया। इनमें से रोल नंबर 782000145 उत्तीर्ण हुआ है।

विज्ञापन


वहीं कनिष्ठ अभियंता पोस्ट कोड 923 के 10 पदों के लिए 3396 आवेदन आए थे। इनमें से 287 ही पात्र पाए गए। दस अगस्त 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा में 207 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 29 उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। इनमें से रोलनंबर 923000047, 923000062, 923000080, 923000108, 923000144, 923000157, 923000163, 923000209, 923000242 और 923000251 उत्तीर्ण ह़ए हैं। अयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed