कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया 23 पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में 1097 पद भरने के लिए लिखित छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इनमें एचआरटीसी बस कंडक्टर, स्टाफ नर्स समेत 23 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत भर्ती होनी है। परीक्षाएं 20 सितंबर से 8 नवंबर तक चलेंगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और प्रदेश में परिवहन सुविधा के अभाव के चलते आयोग पूर्व में तीन बार परीक्षा शेड्यूल रद्द कर चुका है।
क्लिक कर देखें शेड्यूल
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 758 सुपरवाइजर एलडीआर की परीक्षा 20 सितंबर सुबह और पोस्ट कोड 759 कनिष्ठ लेखा परीक्षक की शाम के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 768 सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर की 23 सितंबर को हमीरपुर में सुबह और पोस्ट कोड 749 वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक/मेडिकल प्रयोगशाला सहायक ग्रेड 2 की परीक्षा शाम को होगी।
पोस्ट कोड 771 इलेक्ट्रीशियन की 4 सीटों पर परीक्षा 24 सितंबर को हमीरपुर में सुबह और पोस्ट कोड 770 तकनीशियन रेफ्रिजरेशन की परीक्षा शाम को होगी। पोस्ट कोड 751 प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा 27 सिंतबर को सुबह और पोस्ट कोड 769 सीनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) की परीक्षा शाम को होगी। पोस्ट कोड 747 स्टाफ नर्स की परीक्षा 4 अक्तूबर को सुबह और पोस्ट कोड 769 जेएसएस की परीक्षा जिला मुख्यालय/धर्मशाला/मंडी/शिमला में शाम को होगी।
पोस्ट कोड 756 स्टोर कीपर की परीक्षा 10 अक्तूबर को सुबह और पोस्ट कोड 753 कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा शाम को होगी। पोस्ट कोड 754 इलेक्ट्रीशयन की परीक्षा हमीरपुर/धर्मशाला/मंडी/शिमला में 11 अक्तूबर सुबह और पोस्ट कोड 762 कंडक्टर की परीक्षा 18 अक्तूबर सुबह, पोस्ट कोड 763 क्लर्क की परीक्षा शाम को, पोस्ट कोड 760 ऑडिटर (पंचायत) की परीक्षा 24 अक्तूबर सुबह, पोस्ट कोड 755 स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा शाम को, पोस्ट कोड 748 सांख्यिकी सहायक की परीक्षा 31 अक्तूबर को हमीरपुर/धर्मशाला/मंडी/शिमला में सुबह, पोस्ट कोड 757 मार्केटिंग असिस्टेंट की परीक्षा हमीरपुर और शिमला में शाम को होगी।
पोस्ट कोड 761 कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा हमीरपुर/धर्मशाला/मंडी/शिमला में 1 नवंबर को सुबह, पोस्ट कोड 765 कनिष्ठ अभियंता (सिविल) की परीक्षा हमीरपुर/धर्मशाला/मंडी/शिमला में शाम को, पोस्ट कोड 766 फील्ड असिस्टेंट की परीक्षा हमीरपुर और शिमला में 8 नवंबर सुबह और शाम के सत्र में पोस्ट कोड 767 अकाउंट क्लर्क की परीक्षा हमीरपुर और शिमला में होगी।