{"_id":"5c8a6ef1bdec2214450213d1","slug":"staff-nurses-posts-will-be-notified-in-two-weeks-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह में अधिसूचित किए जाएंगे स्टाफ नर्सों के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह में अधिसूचित किए जाएंगे स्टाफ नर्सों के पद
Thu, 14 Mar 2019 08:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों की नियुक्ति न किए जाने के मामले में सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि स्टाफ नर्सों के पदों को भरने के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम दो सप्ताह के भीतर अधिसूचित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सचिव स्वास्थ्य ने यह जानकारी शपथपत्र के माध्यम से अदालत को दी। अदालत को बताया गया कि 11 जनवरी, 13 फरवरी, 26 फरवरी और 2 मार्च को 228 डॉक्टर के पदों को अनुबंध आधार पर भरा गया है।
विज्ञापन
अदालत को बताया गया कि अनुबंध आधार पर भरे गए डॉक्टर की सेवाएं तीन वर्ष के बाद नियमित कर दी जाएंगी। अदालत को यह भी बताया गया कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिये 208 डॉक्टर के पद नियमित तौर पर भरने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश सीबी बारोवालिया की खंडपीठ ने मामले की आगामी सुनवाई 11 अप्रैल को निर्धारित की है। प्रदेश भर में डॉक्टर और स्टाफ नर्र्सों की कमी को उजागर करने वाली जनहित याचिका प्रदेश हाई कोर्ट में लंबित है।