फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Staff nurse suspended following doctor in maternal death case; action taken on family complaint

Kullu: प्रसूता माैत मामले में डॉक्टर के बाद स्टाफ नर्स भी निलंबित, परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई

Wed, 01 Jul 2026 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 08:41 PM IST
सार

प्रसूता महिला की मौत के मामले में डॉक्टर के बाद अब स्टाफ नर्स रेशमा को भी निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मृतका के परिजनों की शिकायत और चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

विज्ञापन
Staff nurse suspended following doctor in maternal death case; action taken on family complaint
निलंबित(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता महिला की मौत के मामले में डॉक्टर के बाद अब स्टाफ नर्स रेशमा को भी निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मृतका के परिजनों की शिकायत और चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। निलंबन के आदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय शिमला के निदेशक की ओर से जारी किए गए हैं। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर उचित व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच जारी रहने तक उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित रखने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

 

उधर, इस मामले में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि आदेश के अनुसार जांच पूरी होने तक स्टाफ नर्स निलंबित रहेगी। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शिमला निर्धारित किया गया है और सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना उन्हें मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले इसी मामले में संबंधित डॉक्टर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed