फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Staff accommodation in the capital More commercial premises will be built

Shimla News: राजधानी में कर्मचारी आवास और व्यावसायिक परिसर बनेंगे

Mon, 30 Oct 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Staff accommodation in the capital
More commercial premises will be built
एमसी के सदन में प्रस्ताव पारित, बालूगंज में कर्मचारियों के लिए बनेंगे नए आवास
विज्ञापन

कैथू में बनाया जाएगा व्यावसायिक परिसर

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम कर्मचारियों के लिए अब बालूगंज में नए आवास बनाए जाएंगे। सब्जी मंडी में बने दर्जनों पुराने आवासों में रह रहे कर्मचारियों को जल्द ही निगम नए आवासों की सुविधा देगा।

महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सदन में निगम प्रशासन ने कहा कि सब्जी मंडी में नगर निगम यूनिटी मॉल बनाने की योजना बना रहा है। इस पर प्रदेश सरकार और केंद्र से मदद ली जाएगी। इसकी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। यह यूनिटी मॉल जिस जगह बनना है, वहां अभी कर्मचारी आवास हैं। इन आवासों को तोड़कर मॉल बनाया जाना है। कैथू में रिक्शा शेड तोड़कर व्यावसायिक परिसर बनाने के प्रस्ताव को भी सदन ने मंजूरी दी है। पार्षद कांता सुयाल ने भी सदन में इसका प्रस्ताव रखा था। सदन ने मर्ज एरिया में साडा और पंचायतों की संपत्तियां अपने अधीन करने, रास्तों से मलबा हटाने, संजौली में सबलेट दुकान का किराया बढ़ाकर नए मालिक को सौंपने को भी मंजूरी दी गई। बैठक में उप महापौर उमा कौशल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन




पार्षद के प्रस्ताव पर घटाया सामुदायिक केंद्र का किराया
समरहिल सामुदायिक केंद्र का किराया 15 हजार रुपये से घटाकर आठ हजार रुपये प्रतिदिन कर दिया है। स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर की मांग पर सदन ने यह राहत दी। बालूगंज में निर्माणाधीन व्यावसायिक परिसर के काम का महापौर चार नवंबर को जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सदन के फैसले जो जनता को देंगे राहत
बर्फबारी से निपटने के लिए तैनात होंगे मजदूर-मशीनरी, 70 लाख होंगे खर्च
बैनमोर में 18.75 लाख से होगी बरसात से हुए नुकसान की भरपाई
कृष्णानगर में बने चिल्ड्रन पार्क में लगेंगे झूले, नाले पर जालियां
पार्षद के प्रस्ताव पर खलीनी के रास्तों पर रैलिंग लगाने को मंजूरी
कैथू में चुंगी खाना तक एंबुलेंस रोड बनाने का प्रस्ताव पारित
आजीविका भवन में बनी 62 दुकानों के जल्द होंगे टेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article