फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   stache mushroom will be remove now Vitamin D deficiency

इस मशरूम से पूरी होगी अब विटामिन-डी की कमी, शोध में खुलासा

Tue, 02 Apr 2019 10:08 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
stache mushroom will be remove now Vitamin D deficiency
स्टाके मशरूम - फोटो : अमर उजाला

विटामिन-डी की कमी को अब स्टाके मशरूम पूरी करेगा। शोध के दौरान स्टाके मशरूम में बड़ी मात्रा में विटामिन-डी की मात्रा पाई गई है। यह स्टाके मशरूम देश के प्रतिष्ठित संस्थान सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर ने अपनी लैब में तैयार किया है।

विज्ञापन


विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए स्टाके मशरूम को सब्जी के रूप में खा सकते हैं। वहीं, जिसे मशरूम पसंद नहीं हैं, वह इसे कैप्सूल, टॉफी, चाकलेट या इसका सूप के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। इसके उत्पाद भी आईएचबीटी ने तैयार किए हैं। इसे आईएचबीटी जल्द बाजार में भेजेगा। 
विज्ञापन


हालांकि, स्टाके मशरूम बड़े जंगलों में भी पाया जाता है, लेकिन आईएचबीटी के शोध के मुताबिक इसमें अधिक विटामिन-डी नहीं होती। जंगलों में इसे तैयार होने में सात से आठ माह का समय लगता है। वहीं, आईएचबीटी ने इस मशरूम को अपनी लैब में दो माह में तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में लोग विटामिन-डी की कमी से जूझ रहे हैं। विदेशों सहित देश में अमीर लोग विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए समुद्र के किनारे या महंगे होटलों में सन बाथ भी करते हैं, लेकिन आम आदमी के लिए इस महंगी प्रक्रिया को वहन करना मुश्किल है।

संस्थान मार्केट का कर रहा है इंतजार: संजय

stache mushroom will be remove now Vitamin D deficiency
स्टाके मशरूम - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए स्टाके मशरूम प्रभावी विकल्प बन सकता है। पुणे (महाराष्ट्र) और नार्थ ईस्ट की एक कंपनी ने इसकी तकनीक को लिया है, लेकिन संस्थान चाहता है कि हिमाचल से कोई कंपनी इस तकनीक के लिए आगे आए।

इस संबंध में ऊना की एक कंपनी से बात चल भी रही है। स्टाके मशरूम का इस समय बाजार में करीब ढाई हजार रुपये एक किलो का मूल्य है। आईएचबीटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए आईएचबीटी ने स्टाके मशरूम तैयार किया है।

इसके खाने से विटामिन-डी की कमी पूरा किया जा सकता है। संस्थान इस मशरूम को बड़े पैमाने पर मार्केट में लाने के लिए किसी कंपनी का इंतजार कर रहा है। इस संबंध में कई कंपनियों से बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed