फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ss jogta hits out at himachal govt officers

कर्मचारियों ने अफसरशाही पर फोड़ा डीए की घोषणा न होने का मामला

Fri, 27 Jan 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jan 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
ss jogta hits out at himachal govt officers
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा - फोटो : File Photo

पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर पांच फीसदी और डीए की घोषणा का पूर्ण राज्यत्व दिवस पर इंतजार कर रहे कर्मचारियों ने अफसरों को ही निशाने पर लिया है। सीएम वीरभद्र सिंह की ओर से कुल्लू में इस संबंध में घोषणा नहीं किए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा की प्रदेश सरकार के बडे़ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ठीक से फीडबैक नहीं दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने सीएम को गुमराह करने की कोशिश की है। इसी वजह से पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर सीएम वीरभद्र सिंह की ओर से शेष देय पांच फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा नहीं हो पाई। हाल में कर्मचारियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश हुए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की आड़ मेें अधिकारियों ने खुद को दो फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ लिया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों को रिवाइज्ड स्केल के तहत इसी दर से डीए की किश्त मिलनी थी, जबकि कर्मचारियों को प्री-रिवाइज स्केल मिलने के बाद सात फीसदी की दर से ही महंगाई भत्ता दिया जाना था। सरकार ने हाल ही में दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसके बाद कर्मचारी यह उम्मीद कर रहे थे कि पांच फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा और हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूर्ण राज्यत्व दिवस के दिन हो सकती थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। इसके लिए वे अफसरशाही को जिम्मेदार मानते हैं। कर्मचारी महासंघ के नेता इस बारे में अधिकारियों से मिले थे और उनके समक्ष पूरा मामला रखा गया था। इस बारे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मुलाकात की जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed