{"_id":"6388d122eb92774ba0556aee","slug":"spu-will-conduct-entrance-exam-for-phd-on-december-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPU Mandi: पीएचडी के लिए सात दिसंबर को प्रवेश परीक्षा करवाएगा एसपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPU Mandi: पीएचडी के लिए सात दिसंबर को प्रवेश परीक्षा करवाएगा एसपीयू
Thu, 01 Dec 2022 09:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:38 PM IST
सार
पीएचडी के लिए एसपीयू यह परीक्षा पहली बार करवाने जा रहा है। एसपीयू की ओर से बॉटनी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, एमबीए, फिजिक्स और इतिहास में यह परीक्षा करवाई जा रही है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सरदार पटेल विवि की ओर से सात दिसंबर को पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा करवाएगा। कुल 85 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए कॉल लेटर जारी किए गए हैं। पीएचडी के लिए एसपीयू यह परीक्षा पहली बार करवाने जा रहा है।
विज्ञापन
एसपीयू की ओर से बॉटनी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, एमबीए, फिजिक्स और इतिहास में यह परीक्षा करवाई जा रही है। इसके लिए एसपीयू में ही केंद्र होगा और यह परीक्षा दोपहर 2:30 बजे होगी। विवि की प्रो वाइस चांसलर डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ करवाई जाएंगी।
विज्ञापन