{"_id":"62c050d1e4b6c3464f6894a1","slug":"spu-sardar-patel-university-mandi-released-the-link-for-counseling-of-11-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने 11 कोर्सों की काउंसलिंग के लिए जारी किया लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने 11 कोर्सों की काउंसलिंग के लिए जारी किया लिंक
Sat, 02 Jul 2022 07:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Jul 2022 07:37 PM IST
सार
सरदार पटेल विवि के प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को लिंक जारी कर दिया गया है। उस पर यह विद्यार्थी अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी
- फोटो : svpcumandi.ac.in
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में इसी माह से 11 कोर्स शुरू करने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शनिवार को विवि प्रबंधन ने काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए लिंक शेयर कर दिया है। इस लिंक पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिससे उनको काउंसलिंग में बुलाया जा सके। अभ्यर्थी 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन कोर्सों के लिए हिमाचल प्रदेश विवि ने प्रवेश परीक्षा ली थी, जिसका परिणाम आने के बाद अब सरदार पटेल विवि में भी काउंसलिंग जल्द करवाने के लिए कवायद तेज हो गई है। एसपीयू में जुलाई अंत तक कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए सभी कोर्सों में सीटें निर्धारित की गई हैं। इन पर 12 जुलाई के बाद काउंसलिंग करवाई जाएगी। उधर, सरदार पटेल विवि के प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को लिंक जारी कर दिया गया है। उस पर यह विद्यार्थी अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन