{"_id":"63038d868b014a2c127f227c","slug":"spu-mandi-extended-the-date-of-admission-in-pg-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPU Mandi: एसपीयू मंडी ने कॉलेजों के पीजी कोर्सों में दाखिलों की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPU Mandi: एसपीयू मंडी ने कॉलेजों के पीजी कोर्सों में दाखिलों की तिथि बढ़ाई
Mon, 22 Aug 2022 07:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Aug 2022 07:39 PM IST
सार
सरदार पटेल विवि ने अपने अधीन आने वाले सभी कॉलेजों में पीजी के दाखिले की तिथि बढ़ा दिया है। वेबसाइट पर दाखिलों के लिए एक बार फिर अप्लाई करने का ऑप्शन भी डाल दिया गया है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी
- फोटो : svpcumandi.ac.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल विवि मंडी की ओर से अब विवि में चलने वाली नौ विषयों की कक्षाओं को 29 अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया है। 29 अगस्त से नौ कोर्स की कक्षाएं सुचारु रूप से शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा विवि ने अपने अधीन आने वाले सभी कॉलेजों में पीजी के दाखिले की तिथि को 25 अगस्त तक बढ़ा दिया है। वेबसाइट पर दाखिलों के लिए एक बार फिर अप्लाई करने का ऑप्शन भी डाल दिया गया है।
विज्ञापन
कॉलेजों में पीजी की कक्षाओं में बहुत कम दाखिले हुए हैं । ऐसे में विवि प्रबंधन ने विद्यार्थियों को एक और मौका देने का फैसला लिया है। सरदार पटेल विवि में प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने कहा कि 22 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाओं को अब 29 अगस्त से शुरू किया जाएगा, जबकि कॉलेज में पीजी के दाखिलों की तिथि को 25 अगस्त तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
इंडक्शन कार्यक्रम भी स्थगित
एसपीयू में 22 अगस्त को होने वाले इंडक्शन कार्यक्रम को विवि की ओर से बारिश के कारण स्थगित कर दिया है। कुलपति के आदेशों के मुताबिक यह कार्यक्रम अब अगले आदेशों तक स्थगित रहेगा। विवि में पीजी की कक्षाओं को शुरू करने से पहले एक कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन