फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sports Ministry will encourage Korfball: Kiren Rijiju

कोर्फबाल को प्रोत्साहन देगा खेल मंत्रालय: रिजिजू

Sun, 16 Jun 2019 06:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Jun 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Sports Ministry will encourage Korfball: Kiren Rijiju
फाइल फोटो

अखिल भारतीय कोर्फबाल फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरन रिजिजू से मिला। संघ के पदाधिकारियों ने खेल मंत्री को कोर्फबाल के इतिहास और उपलब्धियों के बारे में बताया

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार खिलाड़ियों की सुविधा और प्रोत्साहन देने के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में देशभर में कोर्फबाल खेल को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने 31वीं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे की स्वीकृति दी। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय कोर्फबाल रेफरी बोर्ड के चेयरमैन एवं प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बंशीराम सुमन ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के महासचिव केके वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय रेफरी देव भलारिया आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता जुलाई में होगी

उन्होंने कहा कि कोर्फबाल विश्व का ऐसा खेल है, इसमें लड़के और लड़कियां एक साथ खेल के मैदान में अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं। दूसरे खेलों में कहीं भी ऐसा देखने को नहीं मिलता है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने देशभर के राज्यों में गठित कोर्फबाल संघों के बारे में अवगत करवाया और खिलाड़ियों की सुविधा को खेल छात्रावासों में कोर्फबाल खेल के कोच और रेफरी नियुक्त करने की मांग की।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय सीनियर वर्ग प्रतियोगिता के उद्घाटन करने के लिए भी आमंत्रित किया गया और उन्होंने अपनी स्वीकृति दी। 31वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता जुलाई में होगी। इसमें 26 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अभी तक स्थान का निर्धारण नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed