फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sports minister anurag thakur honoured tokyo paralympics 2020 silver medal winner Nishad Kumar

टोक्यो पैरालंपिक: दिल्ली पहुंचे निषाद का खेल मंत्री अनुराग ने किया स्वागत

Wed, 01 Sep 2021 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)/अंब (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)/अंब (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Sep 2021 01:53 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निषाद का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने विकट परिस्थितियों में खुद को न केवल संभाल कर रखा बल्कि कुछ कर दिखाने के जज्बे को कायम रखा।

विज्ञापन
sports minister anurag thakur honoured tokyo paralympics 2020 silver medal winner Nishad Kumar
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीतने वाले निषाद कुमार का भारत आगमन पर अपने दिल्ली आवास पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वागत किया। अनुराग ने निषाद की सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि निषाद के प्रदर्शन से युवाओं में नए जोश का संचार हुआ है। वे प्रेरणा का नया स्रोत बनकर उभरे हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निषाद का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने विकट परिस्थितियों में खुद को न केवल संभाल कर रखा बल्कि कुछ कर दिखाने के जज्बे को कायम रखा। इसी जोश के बलबूते उन्होंने टोक्यो में भारतीय तिरंगे का मान बढ़ाया। अनुराग ने निषाद को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


दिव्यांगता को निषाद ने नहीं बनने दिया कमजोरी: शिव लाल
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब के छात्र रहे निषाद के पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने से हर ओर खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य शिव लाल गोस्वामी ने बताया कि विद्यालय के छात्र रहे निषाद ने अपने खेल की शुरूआत प्रशिक्षक डीपीई अमरजीत और पीईटी विशाल धीमान देखरेख में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीई अमरजीत ने बताया कि निषाद ने विद्यालय में 2015 में दाखिला लिया । इन्हें लंबी और ऊंची कूद का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दिव्यांग होने के बावजूद कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। खेल के क्षेत्र में बहुत मेहनत की और यह इसी का ही परिणाम है कि आज पूरे विश्व में उनका नाम गूंज रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed