खेल: इंडिया कैंप में पसीना बहाएंगी हिमाचल की पांच कबड्डी खिलाड़ी
हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि प्रदेश की पांच खिलाड़ियों का इंडिया कैंप के लिए चुना जाना हिमाचल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इंडिया कैंप के लिए महिला खिलाड़ियों को सात दिसंबर को दिल्ली में पहुंचना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पांच महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप दिल्ली के आईजी स्टेडियम में सात से 27 दिसंबर तक होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को 2022 में होने वाली एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। आईजी स्टेडियम दिल्ली में होने वाले इंडिया कैंप में प्रदेश की महिला खिलाड़ी पुष्पा, ज्योति, भावना देवी, कविता और निधि शर्मा पसीना बहाएंगी। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि प्रदेश की पांच खिलाड़ियों का इंडिया कैंप के लिए चुना जाना हिमाचल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इंडिया कैंप के लिए महिला खिलाड़ियों को सात दिसंबर को दिल्ली में पहुंचना होगा। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में भारतीय टीम से खेलने का मौका मिलेगा।
विदेशी धरा पर खूब बिखरी है हिमाचल की खिलाड़ियों की चमक
हिमाचल प्रदेश की कई महिला कबड्डी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखा चुकी हैं। विदेशी धरती पर भी इनका धमाकेदार प्रदर्शन रहा है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनाली निवासी कविता ठाकुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका चुकी हैं। इस बार भी उनका चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। कविता राइट कवर की खिलाड़ी हैं। बिलासपुर जिले की निधि किसान परिवार से संबंध रखती हैं। ईरान के तेहरान में रेडर के रूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह स्टेट हॉस्टल बिलासपुर में कबड्डी की कोचिंग ले रही है। इंडिया कैंप के लिए चयनित पुष्पा और ज्योति आलराउंडर खिलाड़ी हैं। दोनों फेडरेशन कप से लेकर एशियाई खेलों में दमखम दिखा चुकी हैं। भावना इंडिया कैंप के लिए लिए पहली बार चयनित हुई हैं। उन्होंने जयपुर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर कैंप के लिए जगह बनाई है।