फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sports complex won ten medals in table tennis competition

Shimla News: टेबल टेनिस स्पर्धा में खेल परिसर ने जीते दस मेडल

Tue, 12 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sports complex won ten medals in table tennis competition
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

अंडर-11 कन्या वर्ग में गीतांजलि ने जीता रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर के खिलाड़ियों ने 58वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 8 से 11 नवंबर को कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में रेनबो अंतरराष्ट्रीय विद्यालय में हुई।

खेल परिसर के 10 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में दस पदक जीते। जीतने वाले खिलाड़ी गुजरात और मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-15 बॉयज वर्ग में टीम ने स्वर्ण, अंडर-15 कन्या वर्ग में कांस्य पदक, अंडर-19 पुरुष में रजत पदक, कन्या वर्ग में कांस्य पदक जीते। इसके अतिरिक्त पुरुष टीम ने चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंडर-11 कन्या वर्ग में गीतांजलि ने रजत पदक जीता, अंडर-13 में अयान तोमर ने रजत और अशवीर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-15 में नैवेद्यम ने रजत और युग ने कांस्य पदक जीता। वरिष्ठ वर्ग में अनामिका सूद ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर खेल परिसर और शिमला का गौरव बढ़ाया। यह सभी खिलाड़ी इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में कोच अभय लखनपाल से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इंदिरा गांधी खेल परिसर के प्रभारी सतीश शर्मा ने कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण ने शिमला के खेल परिसर को गर्व का अनुभव कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article