फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   spoon race competition.

चम्मच रेस में कशिश, रिधिमा, कनिष्का जीतीं

Mon, 22 Sep 2014 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 Sep 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
spoon race competition.

सूद मिलन मेले का समापन पुलिस ग्राउंड भराड़ी में हुआ। सूद सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष अश्वनी डोगर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। सभा के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुठियाला ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सूद सभा की वार्षिक पत्रिका सूद-चेतना का विमोचन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चम्मच रेस की अंडर- 8 गर्ल्स प्रतियोगिता के लिए कशिश सूद को पहला, रिधिमा सूद को दूसरा तथा कनिष्का सूद को तीसरा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में आयूष सूद, उत्कर्ष सूद और त्रिगुण सूद को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। स्किपिंग रेस में लड़कियों के 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में शिफाली सूद को पहला, सुरभि सूद को दूसरा और रूपल सूद को तीसरा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 21 वर्ष आयु वर्ग में सुकन्या सूद को पहला, इशिका सूद को दूसरा और भूमिका सूद को तीसरा पुरस्कार दिया गया। 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग में नीना सूद को पहला, प्रियंका सूद को दूसरा तथा अंजू सूद को तीसरा पुरस्कार दिया गया।

6 से 8 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ में सूर्या सूद को पहला, अन्नया सूद को दूसरा तथा शिविका सूद को तीसरा पुरस्कार दिया गया। लड़कों की 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में उदय सूद को पहला, रितिक सूद को दूसरा और आकृत सूद को तीसरा पुरस्कार दिया गया।

लड़कियों के 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में इशिका सूद को पहला, रिधिमा सूद को दूसरा तथा भूमिका सूद को तीसरा पुरस्कार दिया गया। लड़कों की 17 से 21 वर्ष आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ध्रुव कुठियाला को पहला, राघव सूद को दूसरा तथा अपूर्वा सूद को तीसरा पुरस्कार दिया गया।


21 से 45 वर्ष आयु वर्ग में विकास सूद को पहला, विजय सूद को दूसरा तथा गौरव सूद को तीसरा पुरस्कार दिया गया। लड़कियों की 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग 50 मीटर दौड़ में छवि सूद को पहला, प्रियल सूद को दूसरा तथा अन्नया सूद को तीसरा पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed