फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SPO shot himself in Chamba and lost his life

Himachal: चंबा में विशेष पुलिस अधिकारी ने खुद को मारी गोली, गई जान

Mon, 15 Jul 2024 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, डलहौजी (चंबा)
अमर उजाला ब्यूरो, डलहौजी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jul 2024 10:43 AM IST
सार

चंबा जिले की पुलिस थाना खैरी के संधारा गांव में स्पेशल पुलिस अधिकारी (एसपीओ) ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन
SPO shot himself in Chamba and lost his life
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पुलिस थाना खैरी के संधारा गांव में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।  मृतक की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र गंधर्व सिंह निवासी गांव संधारा, डाकघर सुदली के रूप में हुई है। वह शनिवार रात को घर की छत पर सोए थे। उसी दौरान उन्होंने अपनी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार दी। कुछ ही देर में उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खैरी थाना से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों सहित आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। रविवार को नागरिक अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। ओम प्रकाश खैरी में तैनात थे। बंदूक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।  वर्ष 1998 में आतंकी हमले के बाद सीमांत क्षेत्रों और साथ लगते थानों व चौकियों में निगरानी के लिए एसपीओ यानी विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। चंबा जिला में 407 एसपीओ कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed