फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Spiti unique village: The entire population lives in a single house here. Read this interesting information.

स्पीति का अनोखा गांव: यहां एक ही घर में सिमट जाती है पूरी आबादी, पढ़ें रोचक जानकारी

Mon, 15 Dec 2025 12:29 PM IST
Krishan Singh अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहौल-स्पीति)।
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Dec 2025 12:29 PM IST
सार

 स्पीति घाटी में काजा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर एक ऊंचे पहाड़ी टीले पर स्थित काकती देश के सबसे अनोखे गांवों में शुमार है।

विज्ञापन
Spiti unique village: The entire population lives in a single house here. Read this interesting information.
स्पीति का अनोखा गांव काकती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्पीति घाटी में काजा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर एक ऊंचे पहाड़ी टीले पर स्थित काकती देश के सबसे अनोखे गांवों में शुमार है। यहां पूरे गांव की आबादी केवल एक ही घर में रहती है। सरकारी रिकॉर्ड में जहां काकती गांव की कुल भूमि मात्र 15 बीघा दर्ज है, वहीं वास्तविकता में पूरा गांव 300 साल पुराने मिट्टी और पत्थरों से बने एक मड हाउस में सिमटा हुआ है। यही घर इस गांव की पहचान भी है और इसकी पूरी आबादी भी।

विज्ञापन
Trending Videos

इसी घर में रहते हैं छेरिंग नामग्याल, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे
इसी घर में रहते हैं छेरिंग नामग्याल, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे। यह परिवार अपने वंश की पांचवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है। काकती गांव राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज गांव है। एडीसी काजा शिखा सिमटिया ने बताया कि काकती राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज गांव है। दावा किया जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा गांव है, जहां केवल एक ही घर में पूरी आबादी निवास करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल के लिए लगा है 4 जी टावर
 मिट्टी और पत्थरों से बना यह पारंपरिक मड हाउस हिमालयी वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। गर्मियों में यह घर प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, जबकि सर्दियों में भीतर की गर्मी को संजोए रखता है। जब बाहर का तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, तब भी यह घर परिवार को सुरक्षित और अपेक्षाकृत गर्म आश्रय प्रदान करता है।

विज्ञापन

डिजिटल इंडिया से भी जुड़ चुका गांव
दिलचस्प बात यह है कि यह एक घर वाला गांव अब डिजिटल इंडिया से भी जुड़ चुका है। बीएसएनएल ने यहां 4जी टावर स्थापित किया है। छेरिंग बताते हैं कि पहले खबरें हफ्तों बाद मिलती थीं लेकिन अब मोबाइल के जरिए वे पूरी दुनिया से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed