फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Spiritual leader Gurmeet Ram Rahim Singh statement over cow slaughter

आध्यात्मिक गुरु राम रहीम ने गौ हत्या पर दिया बड़ा बयान

Sat, 08 Apr 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 08 Apr 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
Spiritual leader Gurmeet Ram Rahim Singh statement over cow slaughter

गौ हत्या पर पूरे देश में प्रतिबंध लगना चाहिए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले को आध्यात्मिक गुरु गुरमीत राम रहीम सिंह ने सराहनीय कदम बताया है। शनिवार को शिमला के रिज मैदान पर सैर के दौरान उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदु धर्म में गऊ को मां का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन


हिंदू धर्म में गऊ हर व्यक्ति के लिए वरदान है। इसके मूत्र से बैक्टीरिया वायरस खत्म हो जाता है। अनेकों रोगों का उपचार होता है। गाय के दूध से शरीर में शक्ति आती है। इसका मलमूत्र खेतों में जाता है, जिससे फसल बेहतर होती है। उधर, नशाखोरी को लेकर केंद्र सरकार की पहल को राम रहीम सिंह ने बेहतर बताया।
विज्ञापन


कहा कि नशाखोरी को यूथ पर थोपा जा रहा है। अगर युवा कमजोर होंगे तो हमें हराना आसान होगा। धर्म इसमें बड़ा सहयोग कर सकता है। युवाओं में आत्मबल पैदा होने से वह अपनी इस आदत को छोड़ देगा। शिक्षा में धर्म की पद्धति पुराने समय से है, पवित्र वेदों का पाठ किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे शिक्षा में लागू होना चाहिए, ताकि शुरुआत में ही युवाओं में अच्छे बीज रोपित हों। जिससे उसे मालूम हो कि नशा गलत चीज है, इसे करने से वह राक्षस बन जाएगा। 


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर पीएम की मुहिम को साधुवाद
इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद दिया। पीएम की मुहिम में समाज को उनका साथ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed