फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Spinach will be grown in the gardens of all Anganwadi centres: Deputy Commissioner

सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की वाटिका में उगाई जाएगी पालक : उपायुक्त

Mon, 03 Feb 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Spinach will be grown in the gardens of all Anganwadi centres: Deputy Commissioner
शिमला में तैयार की जा रही पोषक वाटिकाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की वाटिकाओं में पालक उगाई जाएगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश जारी कर दिए।
उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की वाटिकाओं में पालक उगाने से बच्चों को दिए जाने वाले आहार में इसको शामिल किया जा सकेगा। इसके अलावा जिन केंद्रों में वाटिकाएं नहीं हैं वहां पर वाटिकाएं तैयार करवाई जाएंगी। गमलों में भी पालक उगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के 60 फीसदी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिकाएं हैं।
राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत जिला शिमला के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का एक तरीका है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की वाटिकाओं में फल और सब्जियां उगाई जाती हैं। इनसे मिलने वाले फल और सब्जियां, बच्चों के मध्यान्ह भोजन में दी जाती हैं। जिला शिमला में 2154 आंगनवाड़ी केंद्र हैं।
विज्ञापन




पालक में होते हैं पोषक तत्व

पालक में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। पालक खाने के फायदे होते है। इसमें विटामिन ए, सी, के, और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। पालक में आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। पालक में मौजूद विटामिन-ए आंखों के लिए फायदेमंद होता है। पालक में मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed