{"_id":"5c7d3ca0bdec222bf6691467","slug":"spg-inspect-chambi-maidan-in-kangra-for-rahul-gandhi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की रैली के लिए एसपीजी ने लिया चंबी मैदान का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की रैली के लिए एसपीजी ने लिया चंबी मैदान का जायजा
Mon, 04 Mar 2019 08:56 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर के चंबी मैदान में सात मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर सोमवार को एसपीजी की टीम ने जायजा लिया। एसपीजी टीम ने गगल एयरपोर्ट से लेकर चंबी मैदान तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान कांगड़ा पुलिस के एएसपी दिनेश कुमार, आकृति शर्मा भी मौजूद रहे। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने भी चंबी मैदान का निरीक्षण किया। प्रभारी ने रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री जीएस बाली, सुधीर शर्मा, केवल सिंह पठानिया, रघुवीर सिंह बाली, नगर निगम धर्मशाला के महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तर्ज पर नीचे की ओर बनेगा मंच
राहुल गांधी की रैली के लिए नीचे की ओर मंच बनेगा, जहां भाजपा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए मंच बनाया था। उसी स्थान पर राहुल की रैली का मंच बनाने का काम शुरू हो गया। इसके अलावा मैदान में लोगों के प्रवेश के लिए तीन मुख्य गेट बनेंगे। चंबी मैदान के दोनों ओर एनएच पर पुलिस के नाके लगाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।