फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Speed of coronavirus test decreased in Himachal, death rate also reduced

हिमाचल में ढीली पड़ी कोरोना टेस्ट की रफ्तार, डेथ रेट घटा

Sun, 18 Oct 2020 12:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Oct 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Speed of coronavirus test decreased in Himachal, death rate also reduced
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

हिमाचल में कोरोना टेस्ट में कमी आ रही है। मंडी, सोलन और ऊना जिले में पहले की अपेक्षा लोगों के कम टेस्ट हो रहे हैं। कोरोना के मामलों की सही पहचान और सैंपल में कमी के चलते एक्टिव मामलों का ग्राफ गिरा है। प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर में भी कमी आई है।  पहले प्रदेश में जहां 1.3 फीसदी डेथ रेट था, वहीं अब इसमें .2 की कमी आई है। प्रदेश में एक्टिव मामलों की बात करें तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं। यहां एक्टिव मामलों की संख्या 441 है। जिला शिमला 402 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने जिला मंडी में सैंपल लेने की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यहां के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी मुहैया कराया गया है। जिला कांगड़ा में कोरोना से सबसे ज्यादा 57 मौतें हुई हैं। जिला शिमला दूसरे नंबर पर है। शिमला जिले में अब तक कोरोना से 56 मौतें हुई हैं। हिमाचल में अब तक 258 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बढ़ते कोरोना को लेकर सरकार गंभीर है। लोगों की सुरक्षा के लिए अनेकों कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना सैंपल की संख्या बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed