घर में बैठी थी मां बेटी, दीवार तोड़कर आई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिला के विकास खंड की बसारल पंचायत के गांव टौऊ में एक तेज गति ट्राले ने सड़क किनारे मकान की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मकान की दीवार पर टिके लकड़ी के बीम के गिरने से बरामदे की छत गिर गई है।
छत्त के नीचे बैठी मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालांकि महिला के सिर पर गहरी चोट आई थी। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी गंभीर घायल हो गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जबकि उसकी बेटी को नादौन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रैफर कर दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टौऊ गांव में एक तेज गति में ट्राला देशराज निवासी टौऊ के मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सिर पर चोट के कारण हुई महिला की मौत
इस दौरान बरामदे की छत का बीम छत के नीचे बैठी देशराज की पत्नी अनिता देवी के सिर पर गिर गया। इससे अनिता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बरामदे में ही बैठी उसकी बेटी सपना(24) को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे प्राथमिक उपचार को नादौन असपताल पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
जबकि ट्राला चालक विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, एसडीएम नादौन के एस चौधरी तथा तहसीलदार अनिल प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रशासन की ओर से परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की राहत राशि जारी की है।
उधर, एसपी अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि घायल लड़की का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।